1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 सितंबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज प्राप्त हो सकता है शुभ समाचार

22 सितंबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज प्राप्त हो सकता है शुभ समाचार

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 सितंबर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष – धन का संग्रह होगा। विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन – आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। आज प्रयास सफल रहेंगे। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।

कर्क – आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अतिथियों का आवागमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे।

कन्या- आज विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

तुला – आज का दिन धन प्राप्ति सुगम होगी। आज नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है।

वृश्चिक – आज संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है।

धनु – आज सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। शारीरिक थकान रहेगी। आज प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे।

कुम्भ – आज विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

मीन – आज व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान की प्रगति होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...