1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 02 मई 2025 का राशिफलः सिंह राशि के लिए व्यवसायिक योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन उपयुक्त

02 मई 2025 का राशिफलः सिंह राशि के लिए व्यवसायिक योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन उपयुक्त

आज का राशिफल 02 मई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

02 मई 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज दिन शांतिपूर्ण रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन सफलता दिलाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी।

वृषभ – आज दिन शांतिपूर्ण रहेगा। किसी अजनबी से मुलाकात जीवन में नई सीख दे सकती है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। ​

मिथुन – आज परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ​

कर्क – आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज नई जानकारी प्राप्त होगी जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। आलस्य छोड़कर कार्यों में मन लगाएं। व्यवसायिक योजनाओं पर अमल करने के लिए दिन उपयुक्त है। ​

कन्या – आज सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में उत्साह बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ​

तुला – आज जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नए आय स्रोत मिल सकते हैं। ​

वृश्चिक – आज धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी विशेष कार्य में सलाह लाभदायक रहेगा। आज पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। ​

धनु – शांति और संयम से कार्यों को निपटाएं। पुरानी देनदारियां चुकता करें। उच्च अधिकारियों से मुलाकात के योग हैं। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आएगा। बड़ों से सलाह लाभदायक रहेगी। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। ​

कुंभ – आज नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यवहार में लचीलापन लाएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ​

मीन – आज ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन समय पर कार्य पूर्ण होंगे। ट्रांसफर या प्रमोशन की बात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...