1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 03 अगस्त 2025 का राशिफलः कन्या राशि के लोगों को आज नियमित प्रयास और योजनाबद्ध कामों से मिलेगा लाभ

03 अगस्त 2025 का राशिफलः कन्या राशि के लोगों को आज नियमित प्रयास और योजनाबद्ध कामों से मिलेगा लाभ

आज का राशिफल 03 अगस्त 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

03 अगस्त 2025 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोग आर्थिक मामलें में संयम बरतें।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

मेष – आज का दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं। निर्णय सोच-समझकर लें

वृषभ – आज आर्थिक मामलों में संयम जरूरी। अचानक खर्चों से बचें, और नए निवेश सोच-समझ कर करें।

मिथुन – आज रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक समय है।

कर्क – आज परिवार में समय दें, तनाव से बचें। काम का दबाव रहेगा,धैर्य बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

सिंह – आज प्रोफेशनल जिम्मेदारियाँ और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा के अवसर बन सकते हैं।

कन्या – आज नियमित प्रयास और योजनाबद्ध कामों से लाभ होगा। प्रेम‑जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य स्थिति में रहेगा।

तुला – आज आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। आज व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। परिवार में सुख शांति समृद्धि बनी रहेगी।

वृश्चिक – आज करियर में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज स्वास्थ्य संभालना जरूरी है।

धनु – आज आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कई लोग यात्राओं या शिक्षा से जुड़े बदलाव देख सकते हैं। आज सुचारु वृद्धि संभव है।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

मकर – आज क्रियाशीलता बनी रहेगी और अनुभवी सहयोग से लाभ होगा। आज आर्थिक द‍ृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा।

कुंभ – नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के योग हैं, साथ ही रुका हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन – आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी, निजी जीवन में सांत्वना प्राप्त होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...