1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 जुलाई 2025 का राशिफलः सिंह राशि के लोगों को करियर में नए प्रोजेक्ट और निवेश में सफलता की है संभावना

16 जुलाई 2025 का राशिफलः सिंह राशि के लोगों को करियर में नए प्रोजेक्ट और निवेश में सफलता की है संभावना

आज का राशिफल 16 जुलाई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

16 जुलाई 2025 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोगों को आज बाहरी गतिविधियां लाभदायक रहेंगी।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

मेष – आज आर्थिक परेशानियां हल होंगी। कार्य पर सकारात्मक बदलाव संभव हैं। आज व्यापार में लाभ रहेगा। परंतु वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।

वृषभ – आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। पेशेवर बातचीत में रुचि एवं सफलता की संभावना बनी रहेगी। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन – आज वित्तीय स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। व्यय में सावधानी रखें। आज वैवाहिक जीवन में भी थोड़े तनाव हो सकते हैं।

कर्क – आज कार्य में सफलता की उम्मीद है। शाम की खरीदारी या मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

सिंह – आज स्वास्थ्य और आत्म‑विश्वास अच्छा रहेगा, नए विचार लाभदायक। करियर में नए प्रोजेक्ट और निवेश में सफलता की संभावना है।

कन्या – आज बाहरी गतिविधियां लाभदायक रहेंगी। करियर में उन्नति की संभावनाएं मौजूद हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

तुला – ऊर्जा भरपूर रहेगी। वाहन या वाहन से जुड़ी खरीदारी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है। आज धैर्य बनाये रखें।

वृश्चिक – आज स्वास्थ्य पर नियंत्रण आवश्यक है, गुस्से से बचें। वैवाहिक सम्बंधों में संवाद अच्छा रहेगा और आर्थिक तौर पर दिन सकारात्मक रहेगा।

धनु – आज आर्थिक लाभ संभव है और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

मकर – आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना बनी हुई है। साझेदारी में वृद्धि होगी। व्यापार व सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की उम्मीद है ।

कुंभ – आज मानसिक शांति बनी रहेगी,रोमांटिक जीवन में भी समय अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है।

मीन – आज ऊर्जा पर्याप्त रहेगी। कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आएंगी लेकिन समर्थ लोग मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन में मामूली मनमुटाव हो सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...