1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 मई 2025 का राशिफलः कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन है विशेष, अधूरे काम में मिलेगी सफलता

16 मई 2025 का राशिफलः कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन है विशेष, अधूरे काम में मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 16 मई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

16 मई 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन उत्तम हैं कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ – आज का दिन बेहद शुभ है। रुके हुए कामों में तेजी आएगी और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

मिथुन – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन निर्णय लेते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

कर्क – आज का दिन साधारण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है। आज सभी से अच्छा व्यवहार बनाए रखें और अधिक मेहनत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। आज आर्थिक लाभ होगा।

कन्या – आज का दिन धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

तुला – आज का दिन संयम और सावधानी से कार्य करने का है। क्रोध और आवेश से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए शुभ है। पराक्रम में वृद्धि होगी और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु – आज का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन आय में भी सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए विशेष है। अधूरे काम पूरे होंगे और सफलता प्राप्त होगी। आज नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन – आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पुराने विवादों का समाधान होगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...