1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 मई 2025 का राशिफलः कर्क राशि के लोगों को मिल सकती है करियर में सफलता

17 मई 2025 का राशिफलः कर्क राशि के लोगों को मिल सकती है करियर में सफलता

आज का राशिफल 17 मई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

17 मई 2025 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन अच्छा हैं। आज संपत्ति से जुड़े विवाद अभी समाप्त नहीं होंगे,धैर्य रखें। व्यापार अच्छा चलेगा नए कार्य बनेंगे।

वृषभ – नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। अत्यधिक यात्रा से बचें।

मिथुन – रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने के संकेत हैं। बिजनेस को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज सकारात्मक सोच से समाधान मिलेगा।

कर्क – आज करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज पारिवारिक खुशनुमा माहौल रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – व्यक्तित्व में नया आकर्षण उत्पन्न होगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या बेहतर अवसर के संकेत हैं।

कन्या – आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से समाधान संभव है।

तुला – आज क्रोध,आवेश और संदेह से दूरी बनाना हितकर रहेगा। आज आर्थिक मामलों में जोश से काम न लें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखना आवश्यक है।

वृश्चिक – आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और निवेश के मामलों में सतर्कता बरतें। आज विदेश से जुड़े कार्य बनेंगे।

धनु – आज करियर में अपार सफलता के योग हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका लाभ उठाएं। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज करियर में सफलता के संकेत हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ – आज का दिन विशेष फलदायी रहेगा। करियर या निजी लक्ष्यों के लिए नई दिशा तय करने का मन बना सकते हैं।

मीन – आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्कता बरतें। आज सुस्ती भर दिन बीतेगा। काम की नई दिशा मिल सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...