1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 मई 2025 का राशिफलः वृश्चिक राशि के लोगों को आज अचानक हो सकता है धन लाभ

29 मई 2025 का राशिफलः वृश्चिक राशि के लोगों को आज अचानक हो सकता है धन लाभ

आज का राशिफल 29 मई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 मई 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों को पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

वृषभ – आपकी कर्मनिष्ठा की प्रशंसा होगी। पुराने विरोधी भी अब आपके साथ खड़े हो सकते हैं। नया घर खरीदने या पैतृक संपत्ति को लेकर निर्णय लेने की स्थिति बनेगी।

मिथुन – अपने काम के प्रति चौकन्ने रहें और समय के अनुसार स्वभाव में लचीलापन लायें। विदेश में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क – पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज का दिन खर्चा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आमदनी के साधन भी मिल सकते हैं। व्यापारिक पार्टियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के विस्तार पर ध्यान दें।

कन्या – आज जीवन शैली में कुछ सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे। किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास करते रहें, सफलता मिल सकती है।

तुला – आज घर खर्च पर ध्यान दें। शादिशुदा लोगों को तनाव हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में तारीफ होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक – आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना भी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे।

धनु – आज बेवजह का खर्चा परेशानी का कारण बन सकता है। कानूनी विवाद में भी आप फंस सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के लिए समय आपके पक्ष में है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – नई जानकारी मिलेगी और संचार के जरिये आप अपना काम करने में सफल होंगे। आज जरा सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है।

कुंभ – आज का दिन अनुकूल रहेंगे। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज सही समय पर सही निर्णय लेने से आपको सफलता मिलेगी।

मीन – आज पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और हाइड्रेशन बनाये रखें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...