1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 मई 2025 का राशिफलः वृषभ राशि के लोगों को आज संपत्ति और आर्थिक लाभ के बन रहे योग

30 मई 2025 का राशिफलः वृषभ राशि के लोगों को आज संपत्ति और आर्थिक लाभ के बन रहे योग

आज का राशिफल 30 मई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

30 मई 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, तुला राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर उपस्थित होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी कार्य को बहुत आसानी से कर पाएंगे, लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे।

वृषभ – आज संपत्ति और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज कारोबार में मुनाफा और नौकरी में पहचान मिलेगी। आज पिता का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा।

मिथुन – आज मित्रों से मिलना संभव हो सकता है। मित्रों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से बिलॉन्ग करने वाले व्यक्ति के लिए राजनीति में अपना अलग पहचान बना पाएंगे।

कर्क – आज आत्मविश्वास से चमकेंगे। आज व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नए घर वहां का योग है, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज का दिन बढ़िया है। बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। घर के कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में शांति बनी रहेगी।

कन्या – आज नए आय स्रोत और शासन-प्रशासन में प्रगति के संकेत हैं। आज आत्मिक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर सप्ताह रहेगा।

तुला – आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज यात्रा में लाभ के संकेत हैं। आज व्यापार बहुत अच्छा चलेगा दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

वृश्चिक – आज का दिन अच्छा है। विदेश से शुभ सूचना मिल सकती है। आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहे।

धनु – आज का दिन उत्तम है। धर्म कर्म में मन लगेगा। पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य करेंगे,तो आपको सफलता मिलेगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज लक्ष्य-प्राप्ति और आर्थिक समस्याओं के समाधान के योग हैं। आज जॉब चेंज का प्लान सफल हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है।

कुम्भ – आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य में मन लगेगा। आज पारिवारिक और सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन – आज प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखें, आगे बढ़ते रहें, आपका हर कार्य समय पर पूरा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...