HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 जनवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि के जातकों की आय में होगी बढ़ोतरी, जानिए अपनी राशि का हाल

12 जनवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि के जातकों की आय में होगी बढ़ोतरी, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन मंगलवार है। चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। किसी भी माह की अमावस्या के दिन स्नान-दान और श्राद्ध आदि का बहुत महत्व है। पूरा दिन पूरी रात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें :- October 2024 Vrat Tyohar List : अक्टूबर में नवरात्रि के बाद पड़ेंगे ये सभी व्रत और त्योहार , देखें त्योहारों कि लिस्ट

मेष राशि

आपके काम की गति धीमी होगी। आप किसी सोच में ढूबें रहेंगे। अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे , जिससे  आपको राहत महसूस होगी। कारोबार से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी। धन लाभ होगा। शाम दोस्तों के साथ बितायंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको  कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आप काम में बहुत बिजी रहेंगे। आपको परिवार से उम्मीद होगी। आप की उम्मीद पूरी  होगी। भय से छुटकारा मिलेगा। घर में नन्हे मेहमान का आगमन होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा।

मिथुन राशि

पढ़ें :- Karwa Chauth 2024 : सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं , जानें शुभ मुहूर्त

दिन आपके लिए फेवरेबल है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। नींद पूरी होने से बेहतर महसूस करेंगे, सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

आपको कोई  शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जो लोग फ्रीलांस करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार के सिलसिले किसी बड़े की सलाह फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो  बिक्री में बढ़ोतरी होगी। मेहनत रंग लायेगी।

सिंह राशि

जिम्मेदारी मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आपका प्रदर्शन  शानदार रहेगा। घर में  मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या सुलझ जायेगी। सुबह वर्क आउट करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

पढ़ें :- Surya Grahan 2024 : इस दिन लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण , करें मंत्र का जाप

कन्या राशि

किसी काम में जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों की सलाह फायदेमंद रहेगी। पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। रोजगार मिलेंगे। कोई काम पूरा हो जायेगा। मॉस कम्युनिकेशन के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

तुला राशि

आप करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकरात्मक सोच से प्रभावित होंगे। उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी , धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके रेस्टोरेंट के खाने की तारिफ होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आई. टी  स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। ज्यादा समय भाई-बहनों के साथ बितायेंगे। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता पिता सहयोग मिलेगा। आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : दशमी श्राद्ध आज , जानें श्राद्ध करते समय जल अर्पित करने का सही तरीका

धनु राशि

आपनी सोच सकारात्मक रखिए। करियर में सफलता के लिए  गुरु का सहयोग मिलेगा,  बेहतरी सुनिश्चित होगी। लाभ होगा, लेकिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। टहलने से बेहतर फील करेंगे। बच्चे  खुश होंगे।

मकर राशि

अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। माता -पिता कि सलाह काम आएगी , उनकी बातों को ध्यान से सुने। उद्योग से जुड़े लोगो को मुनाफा होगा। फैशन डिजायनिंग के छात्रों को नयी ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा। खुद को आलस्य से भरा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। जीवन में साथी की सलाह से आगे बढ़ेंगे। कॉमर्स स्टूडेंट्स को प्रॉब्लम्स का हल मिल जायेगा,  करियर में आगे बढ़ने में आ रही रूकावटें दूर होंगी।

मीन राशि

पढ़ें :- 27 सितंबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आज व्यापार में कर सकते हैं बड़ा निवेश

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्तम है। उन्हें काम से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंग। आपके मान-सम्मान में  बढ़ोतरी होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक भर देगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में  मिठास बनी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...