Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार के छपरा जिले में खौफनाक वारदात, दोस्त ने 17 वर्षीय किशोर को मारा चाकू, हत्या कर खुद पहुंचा थाने

बिहार के छपरा जिले में खौफनाक वारदात, दोस्त ने 17 वर्षीय किशोर को मारा चाकू, हत्या कर खुद पहुंचा थाने

By Sushil Sah 
Updated Date

छपरा (सारण)। बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद मामले का आरोपी खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पढ़ें :- गोरखपुर लोन जालसाजी मामले में बड़ा खुलासा, गरिमा गिरोह के खिलाफ 6 नई शिकायतों की जांच शुरू

विवाद के बाद हुई घटना

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बगौछिया गांव निवासी 17 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी और रोहित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बीते शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना में गंभीर चोटें आने के कारण रोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने शनिवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद से गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की एक महिला और उसका साथी कुशीनगर में गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाने की कर रहे थे कोशिश
Advertisement