1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में चोरी के आरोपी को खौफनाक सजा, बांधा हाथ, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च, वीडियो हुई वायरल

बिहार में चोरी के आरोपी को खौफनाक सजा, बांधा हाथ, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च, वीडियो हुई वायरल

बिहार के अररिया से एक बेहद ही खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाागी। इसमें तालिबानी से ज्यादा खतरनाक सजा दी जा रही है। दरअसल, एक चोर को पकड़ने के बाद पब्लिक उसको खौफनाक सजा दे रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अररिया। बिहार के अररिया से एक बेहद ही खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाागी। इसमें तालिबानी से ज्यादा खतरनाक सजा दी जा रही है। दरअसल, एक चोर को पकड़ने के बाद पब्लिक उसको खौफनाक सजा दे रही है।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, आरोपी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर डाला जा रहा है। वो दर्द से चिल्ला रहा है लेकिन वहां मौजूद लोग उसे बख्शने को तैयार नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसका जमकर विरोध किया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, पकड़े गए शख्स ने बाइक की चोरी की थी जिसके बाद वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद पब्लिक ने उसके साथ बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पर्दाफाश पुष्टि नहीं करता है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बिहार में तालिबान राज! बीजेपी/NDA बिहार में सत्ता में मौज से है इसलिए जातिवादी गोदी मीडिया मौन है। हम और हमारा दल दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक और हिस्सेदारी की बात करते है इसलिए जातिवादियों को हमारा शासन हमेशा जंगलराज नजर आता है।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...