1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘Illegal बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं…’, RAU’s IAS कोचिंग सेंटर हादसे पर बोली स्वाति मालीवाल

‘Illegal बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं…’, RAU’s IAS कोचिंग सेंटर हादसे पर बोली स्वाति मालीवाल

RAU's IAS Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU's IAS Study Circle नाम के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मरने वालों में एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 28 साल के बीच थी। वहीं, इस हादसे पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने घटना को लेकर सवाल खड़े करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

RAU’s IAS Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU’s IAS Study Circle नाम के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मरने वालों में एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 28 साल के बीच थी। वहीं, इस हादसे पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (AAP MP Swati Maliwal) की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने घटना को लेकर सवाल खड़े करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आप सांसद स्वाति मालीवाल (AAP MP Swati Maliwal) ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राजधानी में तीन छात्रों की बेसमेंट डूबने से हुई मौत की ज़िम्मेदारी कौन लेगा ? बता रहे है स्टूडेंट दस दिन से बारे बार ड्रेन साफ़ करने की डिमांड कर रहे थे, पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। Illegal बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं, एक्स्ट्रा फ्लोर कैसे डल जाते हैं, कैसे हो सकता है कि बिना पैसे खाये सड़क-नालियों के ऊपर क़ब्ज़े हो जाते हैं। स्पष्ट है कि कोई Safety rules को पालन करने की ज़रूरत नहीं, पैसा दो, काम हो जाता है। बस हर दिन AC रूम में बैठके “Important Press Conference” करते रहो। ग्राउंड पर कोई काम करने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले पटेल नगर में करंट लगने से हुई मौत से भी कुछ नहीं सीखा?’

कैसे भरा बेसमेंट में पानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, RAU’s IAS Study Circle नाम के कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी (Library) बिल्डिंग के बेसमेंट में बनी थी, जहां सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्र पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार (27 जुलाई) को भारी बारिश की वजह से कोचिंग सेंटर के सामने मुख्य रोड पर पानी भर गया था। शाम 6:30 बजे के करीब सड़क पर भरा पानी अचानक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरने लगा। बेसमेंट में लाइब्रेरी थी, जहां पर करीब 30 से 35 बच्चे थे। अचानक से बेसमेंट में पानी तेजी से भरने लगा। छात्र बेसमेंट में बेंच के ऊपर खड़े हो गए।

पानी के दबाव से बेसमेंट में लगे कांच फटने लगे। बच्चो को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। जबकि कुछ छात्र निकल नहीं पाये और उनकी मौत हो गयी। शाम सात बजे लाइब्रेरी बंद हो जाती है और हादसा भी इसी समय हुआ। इस हादसे में मरने वालों की पहचान तानिया सोनी (उम्र 25 साल), श्रेया यादव (उम्र 25 साल) और नेविन डालविन (उम्र 28 साल) के रूप में हुई है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...