1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Son Of Sardaar 2 Prediction: अजय देवगन की फिल्म पहले दिन करेगी कितनी कमाई, जल्द ही होगी रिलीज

Son Of Sardaar 2 Prediction: अजय देवगन की फिल्म पहले दिन करेगी कितनी कमाई, जल्द ही होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज होने से पहले लगतार सुर्खियों में भी हुई है। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर आडियन्स में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने को खूब पसंद किया गया। बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ में आपको पुराने से लेकर नए किरदार तक देखने को मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म पहले दिन में कितनी कमाई कर सकती है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात

पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

मूवी में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं एक  रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी पहले दिन 9 से 11 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि ये आंकड़ा अच्छी शुरुआत के लिए बेस्ट है। वहीं अजय देवगन की इस मूवी के पहले पार्ट की बात करें तो ‘सन ऑफ सरदार’ ने पहले दिन 10.72 करोड़ की कमाई की थी।

जानिए फिल्म  में कौन-कौन है

अजय देवगन की इस मूवी में मृणाल ठाकुर, मुकुल देव, साहिल मेहता, रवि किशन, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, रोशनल वालिया, अश्विनी कालसेकर, चंकी पांडे और विंदू दारा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में एक्शन और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा।

‘धड़क 2’ के साथ होगी रिलीज

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की इस मूवी के साथ तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को लेकर भी ऑडियंस में काफी बज बना हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी फैंस को ज्यादा पसंद आती है। वहीं फिलहाल अहान पांडे की ‘सैयारा बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...