Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Dosa at home from stale leftover rice: बासी बचे चावलों से घर में ऐसे बनाएं परफेक्ट कुरकुरा डोसा, इसे बनाना है बहुत आसान

Dosa at home from stale leftover rice: बासी बचे चावलों से घर में ऐसे बनाएं परफेक्ट कुरकुरा डोसा, इसे बनाना है बहुत आसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Dosa at home from stale leftover rice: अक्सर रात में या दिन में किसी न किसी वजह से चावल बच जाता है। जिसे न तो खाते बनता है और न ही फेकते। तो ऐसे में आप बासी बचे चावल का परफेक्ट कुरकुरा डोसा ट्राई कर सकती है। ऐसा करने से आपका बासी बचा चावल भी खत्म हो जाएगा और टेस्टी नाश्ता भी तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानते है बासी बचे चावलों से कुरकुरे डोसा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बचे हुए चावलों का परफेक्ट डोसा बनाने के लिए सामग्री

– 1 कप रात का बचा हुआ चावल
– 3/4 कप सूजी
– 1/2 कप दही
– 1/2 कप पानी (जरूरत अनुसार)
– 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा या 2 चुटकी इनो
– नमक स्वादानुसार
– तिल का तेल (डोसा बनाने के लिए)

बचे हुए चावलों का परफेक्ट डोसा बनाने का तरीका

सूजी पिसना

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

बचे हुए चावलों का परफेक्ट डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में सूजी को तब तक पीसें जब तक यह आटे जैसा महीन न हो जाए।

बैटर तैयार करें:

– पिसी हुई सूजी में बचे हुए चावल डालकर पल्स मोड में पीसें।
– दही, नमक, और पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें।  अब  बैटर को 5 मिनट तक रेस्ट दें।

तवा तैयार करें:

– तवा गरम करें। प्याज और तेल से तवे को चिकना करें।
– बैटर में बेकिंग सोडा मिलाएं और तवे पर फैलाएं।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

डोसा पकाना:

– तवे पर तिल का तेल लगाएं।
– डोसे को मीडियम लो फ्लेम पर सेंक ले

सर्व करें: गन पाउडर मसाला और आलू की सब्जी के साथ परोसें।

Advertisement