1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा के पड़ाव मैदान में रानी साड़ी सेंटर में भीषण आग,भारी नुकसान

नौतनवा के पड़ाव मैदान में रानी साड़ी सेंटर में भीषण आग,भारी नुकसान

नौतनवा के पड़ाव मैदान में रानी साड़ी सेंटर में भीषण आग, भारी नुकसान

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे के पड़ाव मैदान में स्थित रानी साड़ी सेंटर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा कपड़ा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदार विंध्याचल मद्धेशिया को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

पढ़ें :- Video : केरल के मंदिर उत्सव में RSS गीत गाने पर बवाल, CPM और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापायी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे दुकान से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कपड़ों में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आस-पास की दुकानों तक खतरा पहुंचने लगा और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलवाया। स्थानीय लोग भी बाल्टी और पाइपों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान के अंदर रखा संपूर्ण माल – साड़ियाँ, सूती व सिल्क कपड़े, फर्नीचर आदि – जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है।

फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पढ़ें :- यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 23 जनवरी से इन जिलों में बारिश का ओलावृष्टि अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...