1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मिठाई की दुकान से खरीदे गए लड्डू में मिला मानव का अंगूठा, मचा हड़कंप, जांच शुरू

मिठाई की दुकान से खरीदे गए लड्डू में मिला मानव का अंगूठा, मचा हड़कंप, जांच शुरू

महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंबेगाव तालुका (Ambegaon taluka) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डिंभे की एक मिठाई की दुकान से खरीदे गए लड्डू के अंदर इंसानी अंगूठा मिला है।

By santosh singh 
Updated Date

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंबेगाव तालुका (Ambegaon taluka) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डिंभे की एक मिठाई की दुकान से खरीदे गए लड्डू के अंदर इंसानी अंगूठा मिला है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मराठी न्यूज ‘सकाळ’ (Marathi News ‘Sakal’) की रिपोर्ट के अनुसार, गोहे बुडरुक (Gohe Budruk) के निवासी रामचंद्र पोटकुले (Ramchandra Potkule) के परिवार ने स्थानीय मिठाई की दुकान से लड्डू खरीदे थे। घर में मिठाई खाते समय परिवार को लड्डू के अंदर एक मानव अंगूठा दिखाई दिया, जिससे वे सन्न रह गए।

पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह अंगूठा गलती से लड्डू बनाने के बैटर में मिल गया होगा, जो संभवत किसी होटल कर्मचारी और मशीन के हादसे के कारण हुआ होगा। इस घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

मामले की जांच शुरू

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोग खाद्य सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- आज सपा 1000 मेधावी छात्राओं को बांटने वाली थी साइकिल, आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर चल गया बुलडोजर!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...