West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हवाड़ा और सप्तग्राम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठिए के मुद्दे पर टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। आप 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो, 6 तारीख से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा।
पढ़ें :- संसद में आज राम मंदिर से लाठीचार्ज तक विपक्ष करेगा घेराव, NDA की ‘मंगल मिलन’ में पहुंचे पीएम मोदी
उन्होंने कहा, मैं आज सुबह कलकत्ता के व्यापारियों से मिला, वो कह रहे थे, ममता के गुंडों से डर लग रहा है। मैं आज हावड़ा में दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे। अब बंगाल के मतदाताओं को कोई नहीं डरा सकता। दीदी, 5 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है, अपने गुंडों को ये कहना, अपने आपे में रहें, वरना 5 तारीख को हम हिसाब करेंगे।
मैं आज सुबह कलकत्ता के व्यापारियों से मिला, वो कह रहे थे, ममता के गुंडों से डर लगता रहा है।
मैं आज हावड़ा में दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 4 तारीख को हम आपको सीधा कर देंगे।
अब बंगाल के मतदाताओं को कोई नहीं डरा सकता।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा
दीदी, 5 तारीख को… pic.twitter.com/DRAwS97fZY
— BJP (@BJP4India) April 22, 2026
गृहमंत्री ने कहा, जहां जहां भाजपा का शासन आया है, हमने माताओं की सुरक्षा की चिंता की है। भाजपा की सरकार बना दो, हर दीदी के अकाउंट में हर महीने 3,000 रुपये हम जमा कराएंगे। बेरोजगार युवाओं के बैंक अकाउंट में भी 3,000 रुपये जमा करने का काम भाजपा करेगी। हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी पारदर्शिता के साथ घर पर बैठकर अपॉइंटमेंट लेटर मिले, ऐसा काम भाजपा करेगी। साथ ही ऐलान किया कि, आप यहां भाजपा सरकार बना दो, UCC लाकर चार शादी हम समाप्त कर देंगे। हर गर्भवती महिला को भाजपा सरकार 21,000 रुपये देगी और महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करेगी।
उन्होंने आगे कहा, बंगाल में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है, हम भाजपा सरकार बनने के बाद 4 बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाएंगे। जो उद्योग ममता के सिंडिकेट के कारण बाहर गए हैं, उन्हें फिर से बंगाल में शुरू करवाएंगे।
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अमित शाह संसद में छात्रों के ख़िलाफ़ हुई बर्बर हिंसा के बारे में सफ़ाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं?