Shami gets emotional on daughter's birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी फिर एक बार सुर्खियों में है। शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के तलाक का मामल कोर्ट में है। इसी महीने कोलकाता हाईकोर्ट ने क्रिकेटर को पत्नी हसीन जहां और बेटी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। इस बीच मोहम्मद शमी अपनी बेटी के बर्थडे पर काफी भावुक नजर आए।
Shami gets emotional on daughter’s birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी फिर एक बार सुर्खियों में है। शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के तलाक का मामल कोर्ट में है। इसी महीने कोलकाता हाईकोर्ट ने क्रिकेटर को पत्नी हसीन जहां और बेटी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। इस बीच मोहम्मद शमी अपनी बेटी के बर्थडे पर काफी भावुक नजर आए।
दरअसल, मोहम्मद शमी की बेटी आयरा का आज (17 जुलाई) को बर्थडे है। आयरा अपनी मां यानी शमी की पत्नी हसीन जहां के साथ ही रहती हैं। शमी की बेटी आयरा को बर्थडे की बधाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ की कई फोटोज शेयर कीं और लिखा, “प्यारी बेटी, मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम जागते रहे, बातें करते रहे, हँसते रहे, और खास तौर पर तुम्हारा डांस। यकीन नहीं हो रहा कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो। मैं तुम्हारे लिए ज़िंदगी में बस अच्छी चीज़ें चाहती हूँ। ईश्वर तुम्हें आज और हमेशा प्यार, शांति, खुशी और अच्छी सेहत प्रदान करे। जन्मदिन मुबारक हो।”
View this post on Instagram
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
गौरतलब है कि बीते कई सालों से शमी और हसीन जहां एक-दूसरे अलग हैं। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है। हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शमी को निर्देश दिया कि वह हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। जिसमें हसीन जहां को 1,50,000 रुपये प्रति माह और उसकी बेटी को 2,50,000 रुपये देने का आदेश दिया गया है।