1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैं पांच साल मुख्यमंत्री रहूंगा…सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगा दिया विराम

मैं पांच साल मुख्यमंत्री रहूंगा…सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगा दिया विराम

कर्नाटक में चल रहे सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बुधवार को बड़ा बयान आया है। सिद्धारमैया के इस बयान से सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। दरअसल, उन्होंने साफ कर दिया कि, वो ही राज्य में अगले पांच सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक में चल रहे सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बुधवार को बड़ा बयान आया है। सिद्धारमैया के इस बयान से सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। दरअसल, उन्होंने साफ कर दिया कि, वो ही राज्य में अगले पांच सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दरअसल, उनसे पूछा गया कि, क्या आप ही अगले पांच सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि, हां, मैं रहूंगा और आपको इसमें कोई शक है?

पढ़ें :- बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क़ानून व्यवस्था तबाह कर दी...नीतीश सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

बता दें कि, बीते कई दिनों से कांग्रेस की कर्नाटक सरकार में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही थी लेकिन अब इस पर विराम लगता हुआ दिख रहा है। इससे पहले राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे ने भी मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया था। पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ऐसा किसने कहा? (कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया), उप मुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) और (पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। फिर इस तरह की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?

वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला लगातार तीसरे दिन पार्टी विधायकों के साथ बैठक जारी रखी है। जब डीके शिवकुमार से इन बैठकों के बारे में पूछा गया कि क्या सुरजेवाला की बैठकों से पार्टी में असंतोष कम होगा? इस पर शिवकुमार ने कहा कि पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। वह (सुरजेवाला) पार्टी और संगठन से जुड़े मामलों पर जवाबदेही तय कर रहे हैं और अभी से चुनाव की तैयारी कैसे की जाए, इस पर विचार कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...