1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS Transfer: यूपी में आधा दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

IAS Transfer: यूपी में आधा दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

त्तर प्रदेश में आधा दर्जन IAS अधिकारियों का रविवार ट्रांसफर कर दिया गया। इसमें अविनाश कृष्ण सिंह, महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन IAS अधिकारियों का रविवार ट्रांसफर कर दिया गया। इसमें अविनाश कृष्ण सिंह, महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही ए० दिनेश कुमार, विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग को विशेष सचिव, गृह विभाग, बृजराज सिंह यादव, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, अलीगढ़ को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव को नगर आयुक्त, अलीगढ़ और कृति राज, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद को मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव बनाया गया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...