HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Men’s ODI Team 2024: आईसीसी ने 2024 के लिए चुनी अपनी वनडे टीम; जानें- किसे बनाया कप्तान और किन प्लेयर्स को मिली जगह

ICC Men’s ODI Team 2024: आईसीसी ने 2024 के लिए चुनी अपनी वनडे टीम; जानें- किसे बनाया कप्तान और किन प्लेयर्स को मिली जगह

ICC Men's ODI Team 2024: साल 2024 के लिए ICC मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर की घोषणा कर दी है। इस टीम में पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले अलग-अलग टीमों के स्टार प्लेयर्स को जगह दी गई है। वहीं, इस टीम की कप्तानी श्रीलंका के चरिथ असलांका को सौंपी गयी है। आइये जानते हैं कि ICC मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में किन देशों के कितने प्लेयर्स जगह बनाने में सफल रहे हैं- 

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Men’s ODI Team 2024: साल 2024 के लिए ICC मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर की घोषणा कर दी है। इस टीम में पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले अलग-अलग टीमों के स्टार प्लेयर्स को जगह दी गई है। वहीं, इस टीम की कप्तानी श्रीलंका के चरिथ असलांका को सौंपी गयी है। आइये जानते हैं कि ICC मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में किन देशों के कितने प्लेयर्स जगह बनाने में सफल रहे हैं-

पढ़ें :- अश्लील कमेंट मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- रणवीर अलाहबादिया के दिमाग में है गंदगी, केंद्र से कहा एक्शन लीजिए, वरना हम चुप नहीं बैठेंगे

आईसीसी की ओर से 2024 के लिए मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर में श्रीलंका के सबसे ज्यादा चार प्लेयर्स जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनमें पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा और चरिथ असलांका का नाम शामिल हैं। इस टीम में पाकिस्तान के तीन प्लेयर्स- शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और सैम अयूब का नाम शामिल है। आईसीसी ने अपनी वनडे टीम में अफगानिस्तान के तीन प्लेयर्स- रहमानुल्लाह गुरबाज़, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और एएम ग़ज़नफ़र को जगह दी है। वेस्टइडीज़ के एक मात्र प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024

1- सैम अयूब (पाकिस्तान): 9 मैच, 515 रन, 113 रन नाबाद, उच्चतम स्कोर 64.37, औसत 105.53, स्ट्राइक रेट 3 शतक, 1 अर्धशतक

2- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफ़गानिस्तान): 11 मैच, 531 रन, 121 उच्चतम स्कोर, 48.2 औसत, 89.7 स्ट्राइक रेट, 3 शतक, 2 अर्धशतक

पढ़ें :- CPCB Report : महाकुंभ में संगम का पानी नहाने योग्य नहीं? सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 73 जगहों के पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट NGT में पेश की

3- पथुम निस्सांका (श्रीलंका): 12 मैच, 694 रन, 210 उच्चतम स्कोर, 63.1 औसत, 106.4 स्ट्राइक रेट, 3 शतक, 2 अर्धशतक

4- कुसल मेंडिस (विकेट कीपर) (श्रीलंका): 17 मैच, 742 रन, 143 उच्चतम स्कोर, 53 औसत, 90.6 स्ट्राइक रेट, 1 शतक, 6 अर्धशतक

5- चरिथ असलांका (कप्तान) (श्रीलंका): 16 मैच, 605 रन, 101 उच्चतम स्कोर, 50.2 औसत, 97.1 स्ट्राइक रेट, 1 शतक, 4 अर्धशतक

6- शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्ट इंडीज): 9 मैच, 425 रन, 113 उच्चतम स्कोर, 106.2 औसत, 120.1 स्ट्राइक रेट, 1 शतक, 4 अर्धशतक

7- अज़मतुल्लाह उमरज़ई (अफ़गानिस्तान): 12 मैच, 417 रन, 149 उच्चतम स्कोर, 52.1 औसत, 105.6 स्ट्राइक रेट, 1 शतक, 3 अर्धशतक, 17 विकेट, 4/18 बेस्ट बॉलिंग

पढ़ें :- आजम खान परिवार को बड़ी राहत, बेटे अब्दुल्ला को रामपुर MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

8- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका): 10 मैच, 26 विकेट, 15.6 बॉलिंग औसत, 7/19 बेस्ट बॉलिंग

9- शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान): 6 मैच, 15 विकेट, 17.6 गेंदबाजी औसत, 4/47 बेस्ट बॉलिंग

10- हारिस राउफ (पाकिस्तान): 8 मैच, 13 विकेट, 22.4 गेंदबाजी औसत, 5/29 बेस्ट बॉलिंग

11- एएम ग़ज़ानफ़र (अफ़गानिस्तान): 11 मैच, 21 विकेट, 13.57 औसत, 6/26 बेस्ट बॉलिंग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...