Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, नंबर-1 बनने से सिर्फ एक अंक दूर

ICC रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, नंबर-1 बनने से सिर्फ एक अंक दूर

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। गिल फिलहाल 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802 अंक) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। अगर उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा तो अगली रैंकिंग में वे नंबर-1 का ताज अपने नाम कर सकते हैं।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा ने भी शानदार बढ़त हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 138 रन की दमदार पारी खेलने का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। रोहित अब चौथे स्थान पर हैं और तीसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली से सिर्फ 9 रेटिंग अंक पीछे रह गए हैं। इससे दोनों दिग्गजों के बीच टॉप-3 की जंग और रोमांचक हो गई है।

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी लंबी छलांग लगाई है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चार स्थान की बढ़त हासिल करते हुए आठवें नंबर पर जगह बना ली है। रूट करीब छह साल बाद वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में लौटे हैं। वहीं लॉर्ड्स वनडे में 141 रन बनाने वाले बेन डकेट 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ और इंग्लैंड के सैम करन को 10-10 स्थान का फायदा हुआ है। अक्षर अब 32वें, जोसेफ 26वें और करन 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर चौथे और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती संयुक्त नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी कई खिलाड़ियों ने बड़ी छलांग लगाई है। बांग्लादेश के तांजिद हसन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 20वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट नौवें स्थान पर पहुंचकर पहली बार टॉप-10 में शामिल हुए, जबकि तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा 37 स्थान की लंबी छलांग लगाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Advertisement