1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Test Ranking Update: लीड्स टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फायदा; इंग्लैंड को हुआ नुकसान

ICC Test Ranking Update: लीड्स टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फायदा; इंग्लैंड को हुआ नुकसान

ICC Test Ranking Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। इससे दो दिन पहले आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जिसमें मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता साउथ अफ्रीका और उसके खिलाड़ियों का बड़ा फायदा हुआ है। इस बीच भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिचेल स्टार्क की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Test Ranking Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। इससे दो दिन पहले आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जिसमें मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता साउथ अफ्रीका और उसके खिलाड़ियों का बड़ा फायदा हुआ है। इस बीच भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिचेल स्टार्क की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गयी, जबकि इंग्लैंड की टीम तीसरे पायदान पर खिसक गयी है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट 888 रेटिंगके साथ नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में बने हुए हैं। टॉप-7 बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा हुआ है, वे अब नंबर आठ पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साउद शकील भी नंबर आठ पर हैं। दोनों की रेटिंग- 739 ​है।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर- 10 पर पहुंच गए हैं। डब्ल्यूटीसी में साउथ अफ्रीका के लिए मैच विनिंग पारी खेलने वाले एडम मारक्रम ने 7 स्थानों की छलांग मारी है। मारक्रम नंबर 11 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 723 की है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में फ्लॉप रहनेवाले ट्रेविस हेड टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। वे अब चार स्थानों के नुकसान के साथ नंबर 12 पर पहुंच गए हैं।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान शानदार गेंदबाजी करने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी गेंदबाजी रैंकिंग में ऊपर चढ़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सात पायदान चढ़कर अपने साथी तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और नसीम शाह के साथ 37वें स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों में चुने गए कैगिसो रबाडा ने गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह के बाद अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पूरे टेस्ट में पांच विकेट लिए और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया, पुरुष टेस्ट गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंच गए।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...