लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एक बार फिर यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हज़ार करोड़ से अधिक कथित महाघोटाले को लेकर मोदी व योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। श्री सिंह उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत हुए हजारों करोड़ रुपये के कथित महाघोटाले, केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) की चुप्पी पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं।
पढ़ें :- National Health Report 2023-2024 : 'स्वास्थ्य पर खर्च में सरकारी हिस्सेदारी में यूपी फिसड्डी, उत्तराखंड नंबर-1'
“जिस हिंदू का ख़ून न खौला ख़ून नही वो पानी है”
आदरणीय मोदी-योगी जी “हमारा ख़ून बहुत खौल रहा है, आपने तो हिंदुओं का पानी ही लूट लिया”
ये है जौनपुर के सिरकोनी ब्लॉक का नसीराबाद और बैरीपुर गाँव, यहाँ जल जीवन मिशन योजना से करोड़ों की टंकियाँ बनी थी जो अब ग़ायब हैं।
पूर्व सैनिक हरेन्द्र यादव की रिपोर्ट
अगर आपके गाँव में भी टंकी टूटी है पाइप लाइन नही बिछी भ्रष्टाचार हुआ है तो वीडियो बनाकर मुझे ट्वीटर पर DM करें।
हमें मोदी योगी सरकार के लूट का मिशन उजागर करना ये योजना राज्य और केंद्र दोनों मिलकर चला रहे हैं, यू पी में 30 हज़ार करोड़ से अधिक का महाघोटाला हुआ है।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 23, 2026
सोमवार को एक बार फिर एक्स पोस्ट पर जौनपुर जिले का वीडियो शेयर कर लिखा कि जिस हिंदू का ख़ून न खौला ख़ून नही वो पानी है। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तंज कसते हुए लिखा कि आदरणीय मोदी-योगी जी ‘हमारा ख़ून बहुत खौल रहा है, आपने तो हिंदुओं का पानी ही लूट लिया’। बिना टंकी बिना पाइप के घर-घर पानी पहुँचाने का कमाल का जादू। श्री सिंह ने लिखा कि ये दृश्य है जौनपुर के सिरकोनी ब्लॉक का नसीराबाद और बैरीपुर गांव, यहां जल जीवन मिशन योजना से करोड़ों की टंकियां बनी थी जो अब ग़ायब हैं। श्री सिंह ने लिखा कि पूर्व सैनिक हरेन्द्र यादव की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि अगर आपके गांव में भी टंकी टूटी है पाइप लाइन नहीं बिछी भ्रष्टाचार हुआ है तो वीडियो बनाकर मुझे ट्वीटर पर DM करें। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने हमें मोदी योगी सरकार के लूट का मिशन उजागर करना ये योजना राज्य और केंद्र दोनों मिलकर चला रहे हैं, यूपी में 30 हज़ार करोड़ से अधिक का महाघोटाला हुआ है।