1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोई दोषी है तो उसे बुलाकर पूछताछ करें…डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार

कोई दोषी है तो उसे बुलाकर पूछताछ करें…डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार

NEET परीक्षा को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक दिन पहले तेजस्वी यादव को इस मामले में घेरा था। वहीं, अब तेजस्वी यादव ने इस मामले में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन लोग हैं? इनको क्यों बचाना चाहते हैं? क्यों मुद्दे को भटकाया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। NEET परीक्षा को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक दिन पहले तेजस्वी यादव को इस मामले में घेरा था। वहीं, अब तेजस्वी यादव ने इस मामले में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन लोग हैं? इनको क्यों बचाना चाहते हैं? क्यों मुद्दे को भटकाया जा रहा है।

पढ़ें :- पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी ने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या! मचा हड़कंप

तेजस्वी यादव ने कहा कि, जहां भी भाजपा शासित राज्य है चाहे बिहार हो, गुजरात हो या हरियाणा हो इन तीनों जगह पेपर लीक हुआ है। मैं मुख्यमंत्री से कहता हूं कि मेरे सहायक को बुला लें और पूछताछ कर लें। लेकिन उपमुख्यमंत्री जो सवाल उठा रहे हैं, EOU ने तो इस बात को लेकर आज तक नहीं कहा है। इन लोगों को ज्ञान नहीं है। हम मई से आवाज़ उठा रहे हैं कि कार्रवाई करनी चाहिए।

इसके साथ ही कहा, ये लोग किंग-पिंग से मुद्दे को हटाना चाहते हैं। अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन लोग हैं? इनको क्यों बचाना चाहते हैं? क्यों मुद्दे को भटकाया जा रहा है। कल मनोज झा ने तस्वीर साझा कर दी है। कोई दोषी है तो उसे बुलाकर पूछताछ करें…जो लोग मेरा नाम घसीटना चाहते हैं उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

 

 

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान जब इस्तीफा देने के बाद संसद परिसर में आए तो BJP सांसदों ने उनका ऐसे स्वागत किया, जैसे वो पाकिस्तान से जंग लड़कर आए हों: गौरव गोगई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...