नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में राहुल गांधी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत के विचार की रक्षा करना’।
पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर
Come what may, my duty remains the same.
Protect the idea of India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2023
पढ़ें :- BJD-BJP के खोखले वादों से तंग आ चुकी है ओडिशा की जनता, देने जा रही है करारा जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा है कि, सत्यमेव जयते!सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत। संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई। वायनाड के नागरिकों की जीत हुई। राहुल गांधी के ख़िलाफ़ BJP की साज़िश बेनकाब हुई। लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़। सत्य और साहस के प्रतीक बन गए हैं राहुल गांधी। मोदी सरकार और BJP के लोग वही काम करें जिसका उनको जनाादेश मिला है। अपने वादों को निभाने में वो एक दशक से विफल रहे हैं। संसद और सड़क तक जारी रहेगा जनता के सवालों पर संग्राम।
सत्यमेव जयते !
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत।
संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई।
वायनाड के नागरिकों की जीत हुई।
पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी
श्री @RahulGandhi के ख़िलाफ़ BJP की साज़िश बेनकाब हुई।
लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़।
सत्य और साहस के प्रतीक…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 4, 2023
तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, सर्वोच्च न्यायालय का राहुल गांधी जी के संदर्भ में लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। अगर भाजपा के दुष्प्रचारी एवं कॉम्प्रोमाइज्ड तंत्र को ये झटका नहीं लगता तो कई और विपक्षी नेताओं को ये साजिशों व षड्यंत्रों के तहत विधायिका से बाहर रखने की जालसाजी जारी रखते। सत्यमेव जयते!
पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
माननीय सर्वोच्च न्यायालय का राहुल गांधी जी के संदर्भ में लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। अगर भाजपा के दुष्प्रचारी एवं कॉम्प्रोमाइज्ड तंत्र को ये झटका नही लगता तो कई और विपक्षी नेताओं को ये साजिशों व षड्यंत्रों के तहत विधायिका से बाहर रखने की जालसाजी जारी रखते। सत्यमेव जयते!…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 4, 2023