Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘सच अगर बोल देंगे तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा…’ बृजभूषण शरण सिंह का राम मंदिर दान विवाद पर बड़ा बयान

‘सच अगर बोल देंगे तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा…’ बृजभूषण शरण सिंह का राम मंदिर दान विवाद पर बड़ा बयान

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir Donation Controversy : अयोध्‍या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दान पात्र में कथित हेराफेरी का मामला तूल पकड़ने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। इसके बाद भाजपा नेता रजनीश सिंह और कई संतों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच, पूर्व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह का इस विवाद पर हैरान करने वाला बयान सामने आया है।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राम मंदिर में दान की हेराफेरी पर बड़ा बयान, बोले- भूमिपूजन के समय से आज तक निरन्तर हो रही चोरी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दान पात्र में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर सवाल पूछे जाने पर भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि अगर उन्‍होंने इस मुद्दे पर सच बोले दिया, तो वह बहुत बड़ी परेशानी में फंस जाएंगे। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में बृजभूषण ने कहा, “अगर मैं सच बोलूंगा तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग बहुत ताकतवर हैं। इसलिए डर के मारे मैं सच नहीं बोल रहा हूं।” बाहुबली नेताओं में गिने जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इससे पहले बीजेपी नेता और पार्टी प्रवक्ता डॉ. रजनीश सिंह ने मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर इस मामले की जांच सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय या किसी अन्य सक्षम केंद्रीय एजेंसी से कराए जाने की मांग की थी।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी दी प्रतिक्रिया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दावा किया है कि राम मंदिर के भूमिपूजन के समय से आज तक निरन्तर चोरी हो रही है। शंकराचार्य से पूछ गया कि अयोध्या में जिस तरीके से अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि चोरी हुई। इस पर आपका क्या कहना है? जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “अब चोरी हुई है… आरोप क्या लगाया है। ये बात वहीं से निकल के आयी है न… जो समाचार वहां से निकल के आया है उसके बारे में उन्होंने (अखिलेश) कहा है।”

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Controversy : महंत दिनेंद्र दास, बोले- जो गलत करेगा, भगवान राम उसको सजा देंगे

शंकराचार्य ने आगे कहा, “वहां (अयोध्या में) तो लगातार चोरी हो रही है। कोई आज से पहली बार चोरी हो रही है? वहां तो जब शिलापूजन हुआ था तब से (चोरी) शुरू है। कितने आरोप लग चुके हैं। पहले शिलापूजन में चोरियां हुईं। उसके बाद जब राम जन्म भूमि पर मंदिर बनने लगा तो प्लाट बिकने लगे। दो-दो मिनट में लाख का प्लाट करोड़ में हो जाता था… अब ये वाली चोरी…”

Advertisement