1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना, कहा-अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए युवराज ने अब घोर जातिवाद की राजनीति का हाथ थामा है

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना, कहा-अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए युवराज ने अब घोर जातिवाद की राजनीति का हाथ थामा है

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, सच सुनो! नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, उन्हें ओबीसी गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है। वह कभी पिछड़ों के हक़ और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी जातिगत गिनती नहीं करने वाले। जातिगत गिनती कांग्रेस ही कर के दिखाएगी। वहीं, राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा पहुंच गयी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें ओबीसी गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है। अब राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से पलटवार शुरू हो गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, सच सुनो! नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, उन्हें ओबीसी गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है। वह कभी पिछड़ों के हक़ और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी जातिगत गिनती नहीं करने वाले। जातिगत गिनती कांग्रेस ही कर के दिखाएगी। वहीं, राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, हर बार की तरह, राहुल गांधी का एक और झूठ उजागर हो गया। या तो राहुल गांधी सच में नासमझ हैं या फिर उन्हें लगता है कि बार-बार झूठ बोलने से झूठ को ही सच मान लिया जाता है। राहुल गांधी जी पहले अपने आप के साथ न्याय कर लें, इस तरह हर दिन झूठ बोएंगे और बेचेंगे तो वह दिन दूर नहीं है जब वह केवल हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन तक ही सीमित रह जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मंदिर और मठ के चक्कर लगाने के बाद अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए युवराज ने अब घोर जातिवाद की राजनीति का हाथ थामा है। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी जी की ‘पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस‘ और 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के सामने कांग्रेस का हर पैंतरा फेल है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ‘ग़रीबी हटाओ‘ के नारे से कांग्रेस ने दशकों तक लोगों की आंखों में धूल झोंका, अब सामाजिक न्याय पर उनके घड़ियाली आंसुओं से देश भ्रमित नहीं होने वाला है। राहुल गांधी शायद अपनी ही पार्टी के दलित, आदिवासी, पिछड़ा और आरक्षण विरोधी चेहरे से अनभिज्ञ हों, लेकिन देश यह भली-भांति जानता है। कांग्रेस के ‘झूठ की गारंटी‘ के झाँसे में कोई नहीं आने वाला।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...