1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP सरकार अगर सोच रही है लोकतांत्रिक आंदोलन को ख़त्म कर देगी तो ये उसकी ‘महा-भूल’ : अखिलेश यादव

BJP सरकार अगर सोच रही है लोकतांत्रिक आंदोलन को ख़त्म कर देगी तो ये उसकी ‘महा-भूल’ : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक़ के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को ख़त्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थी अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुआ। अब विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरूकर दिया है।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक़ के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को ख़त्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है। आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताक़त दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके। जुड़ेंगे तो जीतेंगे!

अभ्यर्थियों को घसीटकर ले गई पुलिस
गुरुवार सुबह धरनास्थल पर अचानक पुलिस फोर्स पहुंची गई। इस दौरान कुछ छात्रों को घसीट कर पुलिस साथ लेकर गई। इनमें छात्र नेता आशुतोष पांडे भी शामिल हैं जो उसे वक्त धरने का नेतृत्व कर रहे थे। इस खींचतान में धरने पर बैठी कई छात्राएं चोटिल भी हो गईं।

तनावपूर्ण बनी स्थिति
छात्रों को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। धरना स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग और ज्यादा कर दी गई है। छात्र पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उधर, अखिलेश यादव आज प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर सकते हैं।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...