कई बार अचानक खट्टी डकारे और सीने में जलन होने लगती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती हैं, तो इसका गंभीर परिणाम हो सकता है। अगर अक्सर यह समस्या लगातार बनी रहती है तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
अधिकतर लोग इसे एसिडिटी समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो बाद में चलकर खतरनाक हो सकता है। पेट में कैंसर ऊपरी हिस्से या निचले हिस्से में होने का खतरा है। अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान न हो पाए तो जान भी जा सकती है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार, गले और आहार नाल के कैंसर होने का रिस्क ज्यादा रहता है।
एसिडिटी की अक्सर समस्या हो रही है तो इसकी वजह से पेट में पायलोरी संक्रमण हो सकता है, जो डीएनए तक को नुकसान पहुंचा सकता है। आगे चलकर यही संक्रमण पेट में कैंसर का कारण बन सकता है। ऐसे में नजरअंदाज न करें। सीने में जलन होना एक आम समस्या हो सकती है। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन या पेट के अल्सर का लक्षण हो सकता है।
कैंसर पीड़ित कुछ लोगों में अचानक से सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। जिसकी वजह से डकारें और हिचकी बढ़ सकती है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।अगर समय पर पेट के कैंसर को पहचान लिया जाए तो डॉक्टर इसका इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से करते हैं। ऐसे में अगर लंबे समय से सीने में जलन, सांस की दिक्कत, पीलिया, निकलने में परेशानी और लगातार उल्टी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पेट में कैंसर होने पर शरीर में ये मुख्य लक्षण नजर आते है
पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
1. पेट के ऊपरी या निचले हिस्से में दर्द
2. भूख न लगना
3. बिना किसी कारण के वजन कम होना
4. खाना खाने के बाद उल्टी होना
5. पेट में सूजन या फूलना महसूस होना.
पेट के कैंसर से कैसे बचें
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
1. ऑयली और मसालेदार फूड्स खाने से बचें
2. बढ़ते वजन को कंट्रोल करें
3. डेली एक्सरसाइज जरुर करें.
4. डाइट बैलेंस रखें.
5. रात में सोने से दो-तीन घंटे पहले खाना खा लें.
6. खाना खाने के बाद लेटने-बैठने की बजाय थोड़ा जरूर टहलें.
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
7. नशे से दूर रहने की कोशिश करें.