रमजान का पावन माह चल रहा है। इस पवित्र महिने में मुस्लिम लोग रोजा रखते है। 13 घंटे का रोजा रखने के बाद इफ्तारी करते है। कई लोगो को इफ्तारी करने के बाद एसिडिटी, कमजोर पाचन तंत्र, लंबे समय तक खाली पेट रहने और चाय कॉफी का अधिक सेवन करने से होती है।
पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल
रोजा खोलते समय कई बार ऐसी चीजें खा लेते है जिससे उन्हें एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बचाने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
काला नमक रोजा के दौरान होने वाली एसिडिटी और गैस्टिक में आराम पाने के लिए काला नमक का सेवन करने से फायदा हो सकता है। इसके लिए जीरा को भूनकर इसे दरदरा पीस लें। आधे चम्मच भुने हुए जीरे पाउडर में चौथाई चम्मच काला नमक मिलाकर गुनगुना पानी के साथ खा लें। इससे एसिडिटी में आराम मिलता है।
एक्सर्ट के अनुसार खट्टी डकार या गले में जलन होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ पाउडर उबालकर पी लें। ऐसा करने से सीने में जलन और खट्टी डकार में आराम मिलता है और पाचन बेहतर होता है।
एसिडिटी से राहत पाने के लिए दालचीनी का सेवन कर सकते है। दालचीनी पाचन बेहतर होता है खाने को जल्दी पचाने में हेल्प करता है। इस उपाय को करने के लिए दालचीनी के साथ लौंग और पीसी हुई इलायची मिलाकर सेवन करें।
पढ़ें :- सेना की सीमा पर फिर नापाक साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर और दूसरे की तलाश जारी
पेट के लिए अजवाइन भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से एसिडिटी या पेट की दिक्कतों में आराम मिलता है। इसके लिएए अजवाइन का पानी पी सकते है। इसे बनाने के लिए रात में एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। इससे आराम मिलेगा।