1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: इंडियन ओवरसीज बैंक लॉकर चोरी मामले में पुलिस ने किया एनकाउंटर; एक बदमाश को लगी गोली

Lucknow News: इंडियन ओवरसीज बैंक लॉकर चोरी मामले में पुलिस ने किया एनकाउंटर; एक बदमाश को लगी गोली

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर पर अपना हाथ साफ कर दिया है। इस घटना की किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच हाफ एनकाउंटर में एक बदमाश के घायल होने की खबर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर पर अपना हाथ साफ कर दिया है। इस घटना की किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच हाफ एनकाउंटर में एक बदमाश के घायल होने की खबर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ में आयोध्या हाईवे पर मटियारी तिराहे के पास की है, यहां पर शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक में नकाबपोश चोरों ने 42 लॉकर काटकर सोने-चांदी और हीरे के करोड़ों के जेवर पार कर भाग निकले। यह बैंक मटियारी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। हैरानी की बात यह है कि चोर जब लॉकरों पर हाथ साफ कर रहे थे, उस वक्त बैंक सुरक्षा अलार्म नहीं बजा।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे फर्नीचर व्यवसायी जफर अली ने कारखाने पहुंचे तो बैक के पिछले हिस्से की दीवार कटी दिखी। चोर दीवार काटकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। फिर उन्होंने स्ट्रांग रूम में लगे लोहे के मोटे दरवाजे को काटा और फिर लॉकरों को काटकर उन पर हाथ साफ किया। करीब तीन घंटे से ज्यादा वक्त में लॉकर काटे और तड़के करीब चार बजे माल समेट कर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में चार कैद हुए हैं।

एनकाउंटर में एक आरोपी गिरफ्तार

इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकरों पर हाथ साफ करने वाले चार में से एक आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चिनहट के लौलई इलाके में जलसेतु के पास चेकिंग के अभियान के दौरान एनकाउंटर किया गया। जिसमें अरविंद कुमार नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। घायल को पुलिस अस्पताल ले गई है। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश बिहार के मुंगेर का रहने वाला है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...