1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते, हमें ईवीएम पर संदेह : आदित्य ठाकरे

अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते, हमें ईवीएम पर संदेह : आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र विधानसभा में तीन दिन के सत्र में शनिवार को नए विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर ने ​नवर्विाचित विधायकों को शपथ दिलाई। हालांकि, इस दौरान शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों ने शपथ लेने से इनकार कर दिया। आदित्य ठाकरे ने ईवीएम पर संदेह जताते हुए कहा कि, इस जीत का कहीं लोग जश्न नहीं मना रहे हैं। हमें ईवीएम पर संदेह है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में तीन दिन के सत्र में शनिवार को नए विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर ने ​नवर्विाचित विधायकों को शपथ दिलाई। हालांकि, इस दौरान शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों ने शपथ लेने से इनकार कर दिया। आदित्य ठाकरे ने ईवीएम पर संदेह जताते हुए कहा कि, इस जीत का कहीं लोग जश्न नहीं मना रहे हैं। हमें ईवीएम पर संदेह है।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, आज हमने फैसला किया है कि हमारे (शिवसेना UBT) जीते हुए विधायक शपथ नहीं लेंगे। अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया। हमें ईवीएम पर संदेह है।

साथ ही कहा, विधानसभा के विशेष सत्र से शिवसेना UBT विधायकों के वॉकआउट करने पर आदित्य ठाकरे ने कहा, लोकतंत्र की हत्या हो रही है, जो नतीजे आए हैं वो जनता के नहीं हैं ये नतीजे EVM और ECI के हैं। आज हमने जनता के आदर में शपथ नहीं लिया है।

5 दिसंबर को बनी नई सरकार
5 दिसंबर को नई सरकार ने शपथ ली, जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ने तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...