Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tasty Palak Paneer Khichdi: वहीं सादी खिचड़ी खाकर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें ये टेस्टी पालक पनीर खिचड़ी

Tasty Palak Paneer Khichdi: वहीं सादी खिचड़ी खाकर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें ये टेस्टी पालक पनीर खिचड़ी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Tasty Palak Paneer Khichdi:  कभी कभी कुछ हल्का खाने का मन होता है। क्योंकि वहीं तेल मसाला वाला खाना खा खाकर पेट और मन दोनो ही बुरी तरह ऊब चुके होते है। ऐसे में मन करता है कुछ हल्का हल्दी पच जाने वाला और टेस्टी खाया जाए।

पढ़ें :- Sweet Potato Chaat: फ्री टाईम में कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो ट्राई करें शकरकंदी की चाट

Image Source Google

अगर हल्का और जल्दी पचने वाले खाने की बात हो तो सबसे बेहतरीन होती है खिचड़ी। कई लोगो को खिचड़ी खाना बिल्कुल पंसद नहीं होता है क्योंकि अधिकतर खिचड़ी बहुत सादी सादी बनती है। वहीं कई लोगों को खिचड़ी खाना बहुत पंसद होता है।

आज हम आपको ऐसी खिचड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे खाने के बाद इसे बार बार बनाना पसदं करेंगी। तो चलिए फिर बताते है टेस्टी पालक पनीर खिचड़ी (Palak Paneer Khichdi) बनाने का तरीका।

पालक पनीर खिचड़ी (Palak Paneer Khichdi) बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 कप चावल
आधा कप दाल
2 बारीक कटा प्याज
8-10 बारीक कटा लहसुन
हींग
लाल मिर्च पाउडर
100 ग्राम पनीर
दो हरी मिर्च
अदरक का टुकड़ा
150 ग्राम पालक
देसी घी तड़के के लिए
जीरा

पालक पनीर खिचड़ी (Palak Paneer Khichdi) बनाने का ये है तरीका

पालक पनीर खिचड़ी (Palak Paneer Khichdi) बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर काट लें। साथ ही दाल-दावल को धोकर भिगो दें। कूकर में तेल डालकर गर्म करें और इसमे बारीक कटा प्याज डालें। जब प्याज भुन जाए तो इसमे हरी मिर्च, टमाटर और हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।

अच्छी तरह से भुनने के बाद पालक डाल दें। दो से तीन सीटी के बाद गैस बंद कर दें। साथ में पनीर के टुकड़े भी डालकर भूनें। चावल और दाल को डाल दें। साथ में पानी और नमक डालकर मिक्स करें और कूकर में सीटी लगा दें। तड़के को तैयार करने के लिए तड़का पैन में देसी घी डालें।

जब घी गर्म हो जाए तो जीरा और लहसुन डालकर गोल्डन फ्राई करें। लाल मिर्च पाउडर डालें और गैस बंद कर इस तड़के को तैयार खिचड़ी के ऊपर से डाल दें। बस रेडी है गर्मागर्म टेस्टी खिचड़ी, इसे दही, पापड़, अचार के साथ सर्व करें।

Advertisement