Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Chilli Paneer: चाइनीज फूड के हैं शौंकीन तो ऐसे घर में बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा चिली पनीर, ये है रेसिपी

Chilli Paneer: चाइनीज फूड के हैं शौंकीन तो ऐसे घर में बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा चिली पनीर, ये है रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो चाइनीज फूड खूब पसंद होता है। ऐसे में मंहगे मंहगे होटल और रेस्टोरेंट्स में जाकर खाना पड़ता है। कभी कभी उनकी यह पसंद जेब पर भारी पड़ने लगती है। बार बार बाहर खाना सेहत के लिए भी सही नहीं होता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

अगर आप घर में चिली पनीर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। जिसे बहुत ही आसानी से आप घर में भी बना सकते है। तो चलिए जानते है चिली पनीर बनाने का तरीका।

चिली पनीर के लिए जरूरी सामग्री

500 ग्राम पनीर
2 चम्मच सोया सॉस
4 चम्मच टमेटो कैचप
2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
2 लाल शिमला मिर्च
250 ग्राम प्याज
1 चम्मच अदरक पाउडर
50 ग्राम हरी मिर्च
2 चम्मच शेजवान सॉस
4 चम्मच अदरक
4 चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 चम्मच मक्के का आटा
2 चम्मच सिरका
1 कप रिफाइंड तेल
2 चम्मच हरी मिर्च की चटनी
2 पीली शिमला मिर्च
2 चम्मच मक्खन

चिली पनीर बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक चॉपिंग बोर्ड लें। फिर पनीर, प्याज़ और शिमला मिर्च को छोटे क्यूब्स में काट लें। कटे हुए शिमला मिर्च को पानी में धोकर एक तरफ रख दें। अब अदरक को छीलकर एक छोटी कटोरी में बारीक काट लें।

फिर हरी मिर्च काट लें। इसके बाद एक छोटे कटोरे में पनीर डालें। इसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, अदरक पाउडर, सिरका और मिर्च का पेस्ट डालें। 10-15 मिनट के लिए मैरिनेट करें। इसके बाद एक कड़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें।

अब एक कड़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. इसमें लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें. इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें, एक मिनट के लिए भूनें और फिर इसमें प्याज़ डालें। इसके बाद शेज़वान सॉस, टमेटो कैचप, हरी मिर्च सॉस और सोया सॉस डालें।

इसके बाद इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें। अच्छी तरह से चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं। आखिर में इस मिक्सचर में तले हुए पनीर क्यूब्स डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। यदि आप ज्यादा ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो आप थोड़ा एक्स्ट्रा पानी भी डालकर सॉस को गाढ़ा होने दें। अब हरे प्याज़ से सजाएं और गरमागरम सर्व करें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement