अगर गर्मी में राहत पाने के लिए वाटर पार्क या स्विमिंग करने जा रहे हैं तो आपकी जरा सी लापरवाही आप को इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए अगर आप स्वीमिंद पुल में स्वीमिंग करने जा रहे हैं या वाटर पार्क में पूल का इस्तेमाल करने जा रहे है तो कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है ताकि आपको किसी तरह का इंफेक्शन न हो।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
पूल पर सीधा धूप की रोशनी पड़ती है और पानी में क्लोरीन मिला होता है। यह स्किन, आंख, गले और पेट के लिए सही नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप इंफेक्शन से बच सकते हैं।
पूल के पानी में जाने से पहले नॉर्मव पानी से शॉवर लें। शॉवर लेने से पसीना और शरीर की बाहरी स्किन पर जमे टॉक्सिंस निकल जाते है। साथ ही बाल और स्किन साफ पानी सोख लेती है जिससे केमिकल्स को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है।
स्वीमिंग पूल में अंदर जाने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं। आप नारियल तेल भी लगा सकती हैं। स्वीमिंग पूल में तैरने के दौरान क्लोरीन और सनलाइट से आंखो को बचा कर रखें। इतना ही नहीं बालों को बचाने के लिए हेयर कैप जरुर लगाएं।
अगर आप बच्चों के साथ पूल में है तो यूरिन पास न कराएं ऐसा करने से आप अपने साथ साथ दूसरों तो भी प्रोटेक्ट करेंगे। कान और मुंह में पूल का पानी जाने से बचाएं।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
स्वीमिंग पूल से बाहर निकलने के बाद साफ पानी से जरुर नहाएं। शरीर में जमी क्लोरीन को हटाने के लिए बॉडीशोप या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। इसके बाद पूरे शरीर पर मॉइस्चराइजर जरुर लगाएं। पूल से निकलने के बाद पर्य़ाप्त मात्रा में पानी जरुर पीएं।