Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. टेढ़े मेढ़े दांतो से हैं परेशान तो इन तरीको से कर सकते है सही

टेढ़े मेढ़े दांतो से हैं परेशान तो इन तरीको से कर सकते है सही

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बच्चे ही नहीं कुछ बड़ों को भी टेढ़े मेढ़े दांतो की दिक्कत होती है। जिसकी वजह से चेहरा और मुस्कुराहट दोनो ही खराब लगती है। कई बार लोगो को इसकी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे है जिससे आप टेढ़े मेढ़े दांतो को ठीक कर सकते है।

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी

टेढ़े मेढ़े दांतो को ठीक करने के लिए आमतौर पर अधिकतर लोग ब्रेसेस लगवाते है। टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज दो तीन तरीको से सही किया जा सकता है। सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है दांतों पर तार लगवाना। जिसको ब्रेसेस बोलते हैं।

तार दो तीन तरह से लगते हैं। ये होते हैं मेटल ब्रेसेस, सेरामिक ब्रेसेस, इनविजिलाइन अलाइनर्स। बारह से चौदह साल की उम्र तक बच्चों को ब्रिसेस लगा सकती है। तब दूध के दांत सारे टूट जाते हैं और पक्के दांत सारे आ जाते हैं।

इस समय हड्डियों में भी लचीलापन होता है। इस समय दांत बहुत जल्दी ठीक हो सकते हैं। दांत सही दिशा में लाए जा सकते हैं। 40 साल की उम्र तक दांतों का टेढ़ापन ठीक किया जा सकता है। अलाइनर्स बड़े लोगों के लिए एक अच्छा इलाज है। अलाइनर्स ज़्यादा दिखाई नहीं देते।

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
Advertisement