हेयर रिमूव करने के लिए अधिकतर महिलाएं वैक्स कराती है। लेकिन गर्मियों में पसीने की समस्या की वजह से वैक्स कराने में दिक्कत आती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से वैक्स कर सकती है।
पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर
अगर वैक्स कराने जा रही है तो मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करनेसे वैक्स ठीक से नहीं हो पाता है।इसके अलावा वैक्स कराने से पहले साबुन से धोकर अच्छे से साफ कर लें। वैक्स से 24 घंटे पहले स्किन को एक्सफोलिएट करें।
अगर आपकी स्किन पर तेल या पसीना है तो आप वैक्सिंग कराने से पहले टोनींग पैड का इस्तेमाल कर सकते है। जब भी वैक्स करें तो ऐसी जगह करें जहां ठंडा हो या एसी में करें।
वैक्सिंग कराने के बाद अपनी स्किन को ठंडे पानी से धुलें। इसके बाद एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। वैक्स करने के कुछ देर तक धूप से बचें। आप वैक्स के बाद नहाना चाहते है तो यह एक अच्छा विकल्प होगा।