बहुत कम ही लोग हैं जिन्हे करेला पंसद होता है खासकर बच्चे। करेले का नाम सुनकर नाक मुंह बनाने लगते है। क्योंकि इसका स्वाद हल्का कड़वा होता है। आज हम आपको करेले की ऐसी टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे बच्चे और बड़े बहुत ही चाव से खा लेंगे। एकदम कुरकुरे करेले की सब्जी। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
करेले की क्रिस्पी भुजिया बनाने के लिए जरुरी सामग्री
करेला
2 बड़े चम्मच बेसन
1 चम्मच चावल का आटा
आधा चम्मच हल्दी
एक चम्मच गरम मसाला
हल्का चाट मसाला
आमचूर पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
फ्राई करने के लिए तेल
करेला की कुरकुरी भुजिया बनाने का तरीका
करेला की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले करेला को धो लें और फिर उन्हें आगे पीछे का डंठल हटाकर गोल काट लें।आप चाहें तो करेला को छील सकते हैं वैसे हम आपको बिना छीले ही ये भुजिया बनाना बता रहे हैं।अब इन्हें नमक लगाकर किसी प्लेट में रख दें और करीब 10 मिनट बाद साफ पानी से धोकर कपड़े पर फैला दें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
जब करेला से पानी सूख जाए तो ऊपर से 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 चम्मच चावल का आटा फैलाकर डाल दें।अब करेला पर नमक, थोड़ी हल्दी और थोड़ा गरम मसाला डालकर टॉस करते हुए कोटिंग जैसी कर लें।अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तेज गर्म होने के बाद तेल में करेला के गोल-गोल कटे टुकड़े डालें।
गैस की फ्लेम मीडियम हाई रखें और तेज में जितने करेला डूब जाएं उतने डालें।आपको करेला को सुनहरा रंग आने तक भूनना है और किसी पेपर नेपकिन पर निकालते जाना है।इसी तरह सारे करेला फ्राई कर लें। तैयार करेला के ऊपर हल्का चाट मसाला, आमचूर पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।अब इन्हें किसी दाल के साथ सर्व करें। आप इस तरह फ्राई किए हुए करेला को 15 दिन तक आसानी से खा सकते हैं।