Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. अगर खूब खाते हैं पिज्जा, बर्गर, मोमोज तो इस तरह आंतों की करें सफाई, सेहत का रखें ख्याल

अगर खूब खाते हैं पिज्जा, बर्गर, मोमोज तो इस तरह आंतों की करें सफाई, सेहत का रखें ख्याल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज के समय में पिज्जा, बर्गर, चाउमिन , मोमोज आदि फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से तमाम दिक्कतें होने लगती है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हेल्दी खाना बेहद जरुरी होता है। खास कर आंतों को हेल्दी रहना जरुरी है।आंतों में गंदगी जमा होनेके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

डिहाइ्रेशन की वजह से आंतो में गंदगी जमा हो सकती है। कम पानी पीने की वजह से पाचन पर असर पड़ता है। जिसकी वजह से आंतों में गंदगी जम सकती है। इससके अलावा जिन लोगो को अपच की दिक्कत रहती है आंतों में गंदगी जमा हो जाती है।

पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं करता है तो आंत में गंदगी जमने लगती है। अगर आपने खाना खाया हुआ है वह सही ढंग से पच नहीं रहा है तो आंत में गंदगी जमा होने का कारण बन सकता है।जो लोग शराब और धूम्रपान का सेवन करते है उनकी आंतों में गंदगी जमा होने लगती है।

अगर आप अपनी आंतो को साफ करना चाहते है तो इसके लिए हल्दी और शहद का सेवन कर सकते है। इससे आंतों की गंदगी साफ हो सकती है। हल्दी में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण आंतो को हेल्दी रखने में हेल्प करता है। शहद पाचन को बेहतर करता है पेट की तमाम समस्याओं को कम होता है।

इसके अलावा हर्बल चाय पीने से भी आंतो में जमी गंदगी साफ करने में हेल्प करती है।पुदीना, तुलसी,अदरक और सौंफ से बनी चाय आंतों को हेल्दी रखने में हेल्प करती है।

पढ़ें :- सावन के आखिरी सोमवार को घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी मिष्ठान, जानें सबसे आसान रेसिपी

इसके अलावा त्रिफला का सेवन करने से आंत हेल्दी रहती है। आंतों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन करें। इससे आंतों का इंफेक्शन तो दूर होता ही है आंतों की भी सफाई हो सकती है।

Advertisement