Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Navratri special: नवरात्रि में नौ दिनों तक करती हैं फलाहार, तो ट्राई करें टेस्टी साबूदाने की खिचड़ी

Navratri special: नवरात्रि में नौ दिनों तक करती हैं फलाहार, तो ट्राई करें टेस्टी साबूदाने की खिचड़ी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

9 अप्रैल से नवरात्रि शुरु हो रहे है। नवरात्रि में नौ दिनोंं तक मां दुर्गा के  नौ रुपो की पूचा अर्चना और व्रत रखा जाता है। इतना ही नहीं नौ दिनोंं तक कई लोग सिर्फ फलाहार ही करते है। ऐसे में आप साबूदाने की खिचड़ी ट्राई कर सकते है। कई लोगो  को  तो साबूदाने की खिचड़ी बेहद पसंद होती है। तो चलिए जानते  हैं साबूदाना की  खिचड़ी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिएये है जरुरी सामान

1 कप साबूदाना
1/2 कप मूंगफली (छीलकर हल्की भुनी हुई और कुटी हुई)
2 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
3-4 साबुत लाल मिर
एक टहनी कढ़ी पत्ता
2 छोटे चम्मच सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च टुकड़ों में कटी हुई
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

साबूदाना खिचड़ी बनाने का ये है तरीका

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को साफ पानी से धोकर पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद साबूदाना को छन्नी से छानकर पानी अलग करते हुए एक मोटे कपड़े पर एक घंटे के लिए फैलाकर छोड़ दें।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

जब साबूदाना से पानी पूरी तरह निकल जाए तो उसे मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर के साथ मिलाएं। अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं।

जब मिर्च हल्के गाढ़े रंग की हो जाए, तो इसमें साबूदाना डालकर हल्की आंच पर पकाएं। थोड़ी देर साबूदाना पकाने के बाद उसे आंच से उतारकर उसके ऊपर नींबू का रस डालकर मिलाएं। साबूदाना खिचड़ी को सजाने के लिए हरा धनिया और हरी मिर्च बारीक काटकर डाल दें।

Advertisement