Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. ठंड के मौसम में मीठा खाने की क्रेविंग हो तो घर में ऐसे बनाएं चने की दाल का लड्डू

ठंड के मौसम में मीठा खाने की क्रेविंग हो तो घर में ऐसे बनाएं चने की दाल का लड्डू

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अभी तक आपने बूंदी, अलसी,बेसन,आटा, चावल का आटा जैसे तमाम चीजों से बने लड्डू तो आपने खाए होंगे। आज हम आपको चने की दाल का लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते है। जब भी मीठा खाने की क्रविंग हो तो आप घर के बने शुद्ध चने की दाल का लड्डू खा सकते है। चने की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

चने की दाल में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। चने की दाल शरीर की थकावट को दूर करके आपको ताकत देने का काम करती है।

चने की दाल का लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप भुनी हुई चना दाल
1 चम्मच देसी घी
आधा कप मूंगफली
एक चौथाई कप काजू
एक चौथाई कप बादाम,
एक चौथाई कप मखाना
एक चौथाई कप कद्दू के बीज,
एक चौथाई कप अलसी के बीज
आधा कप गेहूं का आटा
1 कप बारीक कुटा हुआ गुड़

चने की दाल का लड्डू बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

चने की दाल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले करीब 1 कप भुनी हुई चना दाल लेनी है। अगर आपके पास चना दाल नहीं है तो आप चने का सत्तू भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा भुने बिना छिलके वाले चने भी ले सकते हैं।

हम चना दाल ले रहे हैं और उसे मीडियम फ्लेम पर ब्राउन होने तक रोस्ट करेंगे।दाल को निकालकर ठंडा कर लें और उसी पैन या कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर आधा कप मूंगफली को भून लें। अब पैन में एक चौथाई कप काजू, एक चौथाई कप बादाम, एक चौथाई कप मखाना डालकर भून लें।

ड्राई फ्रूट्स को भूनने के बाद निकाल लें। अब पैन में एक चौथाई कप कद्दू के बीज, एक चौथाई कप अलसी के बीज भून लें। सारी चीजों को निकाल लें और भुनी दाल को मिक्सी में बारीक पाउडर जैसा पीस लें। इसी मिक्सी में सारे ड्राई फ्रूट्स और बीज को दरदरा पीस लें।

अब कड़ाही में एक तिहाई कप देसी घी डालें और इसमें आधा कप गेहूं का आटा डालकर भून लें। आटा जब भुन जाए तो इसमें चना का पिसा पाउडर मिला लें। जब हल्की भुनने की खुशबू आए तो इसमें किशमिश, क्रेनबेरी और मुनक्का डालकर भून लें।

जब किशमिश फूल जाएं तो इसमें 1 कप बारीक कुटा हुआ गुड़ डालकर मिलाएं। गुड़ के पिघलने तक गैस की फ्लेम एकदम स्लो रखें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स का पाउडर डालकर मिलाएं। गैस बंद कर दें और सारी चीजों को हल्का ठंडा होने दें। अब इस तैयार बैटर से फटाफट लड्डू बनाते जाएं। ठंडा होने के बाद लड्डू बनाने में मुश्किल होती है।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement