1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज में सोनौली बॉर्डर पर अवैध पार्किंग का जाल,भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड में खड़े हैं डग्गामार वाहन,पुलिस मूकदर्शक

महराजगंज में सोनौली बॉर्डर पर अवैध पार्किंग का जाल,भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड में खड़े हैं डग्गामार वाहन,पुलिस मूकदर्शक

महराजगंज में सोनौली बॉर्डर पर अवैध पार्किंग का जाल : भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड में खड़े हैं डग्गामार वाहन, पुलिस मूकदर्शक

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज में भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली में अवैध पार्किंग और डग्गामारी का खेल जारी है। डग्गामार वाहन चालक एसएसबी और पुलिस की मौजूदगी में भी नो मैंस लैंड पर वाहन खड़े कर रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश ने योगी की शेर वाली फोटो पर कसा तंज, बोले- "कोरोना काल का शेर है, इटावा की लायन सफारी ही देख आते"

सुबह से रात तक मुख्य सीमा गेट से रोडवेज बस स्टेशन तक करीब 500 मीटर की दूरी में वाहनों की कतार लगी रहती है। ये वाहन नेपाल से आने वाले यात्रियों को ले जाने के लिए खड़े रहते हैं।

नगर पालिका प्रशासन ने एक आधिकारिक पार्किंग स्थल बनाया है। यहां टैंपू, बस, ट्रक और कार की पार्किंग होती है। ठेकेदार इन वाहनों से शुल्क वसूलता है। इस पार्किंग के पास भी डग्गामार वाहनों की भीड़ रहती है। यात्रियों को लेने की होड़ में अक्सर विवाद होते हैं।

सोनौली रोडवेज बस डिपो के अधिकारियों की शिकायत के बावजूद पुलिस और उप संभागीय विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस पर वसूली कर डग्गामार वाहनों को छूट देने के आरोप हैं। कार्रवाई न होने से डग्गामार वाहनों ने नो मैंस लैंड को पार्किंग बना लिया है। इससे घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है।

नौतनवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा है कि सोनौली मुख्य सीमा पर अवैध पार्किंग और डग्गामारी गाड़ी रोकी जाएगी।

पढ़ें :- यूपी ATS की बड़ी सफलता : पाकिस्तानी गैंगस्टरों और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...