1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में अवैध मिट्टी खनन जारी,नदी किनारे दिन-रात हो रही है खनन,प्रशासन मौन

सोनौली में अवैध मिट्टी खनन जारी,नदी किनारे दिन-रात हो रही है खनन,प्रशासन मौन

सोनौली में अवैध मिट्टी खनन जारी,नदी किनारे दिन-रात हो रही है खनन, प्रशासन मौन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::सोनौली थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। लक्ष्मी नगर के टोला खजुरिया क्षेत्र में नदी किनारे से जेसीबी मशीनों द्वारा मिट्टी निकाली जा रही है। इस मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से नगर क्षेत्र में स्थित गड्ढों और अन्य व्यावसायिक स्थलों में पाटा जा रहा है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

खनन माफिया मनमानी कीमत पर मिट्टी की आपूर्ति कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की चिंता है कि यदि यह खनन जारी रहा तो बरसात में नदी की धारा लक्ष्मी नगर के टोला की ओर मुड़ सकती है। इससे आसपास के छह से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस की 24 घंटे निगरानी वाले मार्ग से भी मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज गति से गुजरती हैं।

नौतनवा तहसीलदार कर्ण सिंह ने कहा है कि उन्हें मिट्टी खनन की शिकायत मिली है। वे जल्द ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे। यह मुद्दा अब सोनौली क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...