1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल में भारी बारिश का असर, महराजगंज की नदियों का जलस्तर बढ़ा,प्रशासन अलर्ट मोड में

नेपाल में भारी बारिश का असर, महराजगंज की नदियों का जलस्तर बढ़ा,प्रशासन अलर्ट मोड में

नेपाल में भारी बारिश का असर, महराजगंज की नदियों का जलस्तर बढ़ा,प्रशासन अलर्ट मोड में

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भारत-नेपाल सीमा से सटे महाराजगंज जिले की नदियों और नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिले के सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता

 

प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर सतत निगरानी शुरू कर दी है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलधार बारिश का सीधा प्रभाव बघेला नाला और रोहिनी नदी पर देखा जा रहा है, जहां जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।

 

जिलाधिकारी ने रविवार को आराजी सुबाइन समेत विभिन्न तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारियों, तटबंधों की स्थिति और राहत सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

 

प्रशासन ने आशंका जताई है कि अगर बारिश का यही क्रम जारी रहा, तो जिले के बरगदवा, देवघट्टी, नरायनपुर, हरकपुरा और खजहिया जैसे संवेदनशील गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इसको देखते हुए नदी तटों और तटबंधों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

आपदा प्रबंधन टीमें, राहत सामग्री और नावें पहले से ही तैयार रखी गई हैं। साथ ही, प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल सरकारी दिशा-निर्देशों का ही पालन करें।

 

पढ़ें :- गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को खींचकर पीटा, थप्पड़ मारने का Video वायरल: मुस्लिम युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...