HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर कांग्रेस में शामिल हुए इमरान मसूद, कहा-राहुल जी की यात्रा के बाद पूरे देश में पर‍िवर्तन का एक माहौल बना है

फिर कांग्रेस में शामिल हुए इमरान मसूद, कहा-राहुल जी की यात्रा के बाद पूरे देश में पर‍िवर्तन का एक माहौल बना है

कांग्रेस में एक बार फिर इमरान मसूद की वापसी हो गई है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस की फिर से सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा, राहुल जी की यात्रा के बाद पूरे देश में पर‍िवर्तन का एक माहौल बना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस में एक बार फिर इमरान मसूद की वापसी हो गई है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस की फिर से सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा, राहुल जी की यात्रा के बाद पूरे देश में पर‍िवर्तन का एक माहौल बना है। इसका असर ह‍िमाचल और कर्नाटक के चुनाव में द‍िखाई द‍िया। आज कांग्रेस में शाम‍िल होने पर मैं हृदय की गहराई से धन्‍यवाद करता हूं।

पढ़ें :- केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक : सीएम योगी

साथ ही कहा, मैं पहले भी कांग्रेस का सिपाही रह चुका हूं। परिस्थितियों की वजह से करीब एक-डेढ़ साल पार्टी से दूर रहे हैं, लेकिन अब दोबारा से अपने घर वापसी की है। चुनाव में टिकट के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि, यह निर्णय पार्टी का होगा।

इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, मैं अपने साथी इमरान मसूद जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं। आज उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद माहौल बन रहा है। आने वाले समय में कई लोग हमारे साथ जुड़ेंगे, हम पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत कर रहे हैं।

बता दें कि इमरान मसूद करीब दो साल पहले कांग्रेस छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। लेकिन वो ज्यादा दिनों तक सपा में नहीं रहे। फिर बसपा में शामिल हो गए थे। करीब डेढ़ माह पहले राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी अटकलों का दौर जारी था कि आखिर इमरान किस पार्टी में जाएंगे। तीन दिन पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह सात अक्तूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।

पढ़ें :- पुलिस-प्रशासन को 24×7 सतर्क-सावधान रहना होगा, हर पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हों: सीएम योगी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...