यूपी (UP) के अमरोहा जिले के नगर क्षेत्र के कंकर वाला कुआं मोहल्ले में एक सिरफिरे द्वारा मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। अमरोहा पुलिस (Amroha Police) ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना दो दिन पुरानी है।
अमरोहा : यूपी (UP) के अमरोहा जिले के नगर क्षेत्र के कंकर वाला कुआं मोहल्ले में एक सिरफिरे द्वारा मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। अमरोहा पुलिस (Amroha Police) ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना दो दिन पुरानी है। शनिवार देर शाम की बताई जा रही इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया था। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगी एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई थी। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ( SHO Satyendra Saroha) ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह स्थानीय मोहल्ले का ही रहने वाला है। रात के समय एक बंद दुकान के बाहर खड़े मादा कुत्ते से उसने अप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (Section 11 of the Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960) और भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी सत्यता की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।