HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनौतीपूर्ण क्षणों में देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारी सेना के साथ चट्टान की तरह रहें खड़ा: वरुण गांधी

चुनौतीपूर्ण क्षणों में देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारी सेना के साथ चट्टान की तरह रहें खड़ा: वरुण गांधी

वरुण गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, इन चुनौतीपूर्ण क्षणों में देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहें। यह मात्र एक युद्ध नहीं, दो विचारधाराओं का टकराव है और पूरी दुनिया इसकी साक्षी है। एक ओर भारत है, जो मानवता, शांति और लोकतंत्र का प्रहरी है, दूसरी ओर पाकिस्तान, जो कट्टरता, अस्थिरता और आतंक का प्रतीक बन चुका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। बीती रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इन सबके बीच भाजपा के पूर्व सांसद वरुण गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, भारत जहां स्थिर और सशक्त नेतृत्व के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है, वहीं पाकिस्तान राजनीतिक रूप से अस्थिर है और आतंकी एजेंडों का मोहरा बना हुआ है।

पढ़ें :- हम आतंकवाद से लड़ने के अपने संकल्प को दुनिया तक पहुंचा रहे...सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की रवानगी पर बोला विदेश मंत्रालय

वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, इन चुनौतीपूर्ण क्षणों में देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहें। यह मात्र एक युद्ध नहीं, दो विचारधाराओं का टकराव है और पूरी दुनिया इसकी साक्षी है। एक ओर भारत है, जो मानवता, शांति और लोकतंत्र का प्रहरी है, दूसरी ओर पाकिस्तान, जो कट्टरता, अस्थिरता और आतंक का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने आगे लिखा, भारत जहां स्थिर और सशक्त नेतृत्व के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है, वहीं पाकिस्तान राजनीतिक रूप से अस्थिर है और आतंकी एजेंडों का मोहरा बना हुआ है। अंतर केवल रणनीति का नहीं, नीति और नीयत का भी है। हमारी सेना राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव से प्रेरित है, और उनकी सेना घृणा, भ्रम और छल से। उन्हें मासूम और निर्दोष नागरिकों तक को मारने में भी कोई संकोच नहीं।

आज पूरा देश एकजुट होकर वीर सैनिकों के बलिदान और पराक्रम को सलाम कर रहा है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और देश के सशक्त नेतृत्व पर गर्व है, जिसने दृढ़ संकल्प के साथ दुनिया को दिखा दिया है कि मानवता और न्याय की रक्षा में भारत कभी पीछे नहीं हटेगा। दुनिया अब जान और समझ गई है कि ‘नया भारत’ निर्णय लेने से डरता नहीं है। वह हर नागरिक की सुरक्षा को सर्वोच्च मानता है। जय हिन्द, जय हिन्द की सेना।

 

पढ़ें :- अनुराग ठाकुर, बोले-अगर पाकिस्तान भारत पर डालता है बुरी नजर , तो फोड़ दी जाएंगी उसकी आंखें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...