1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में तौफीक ने नेहा को पांचवीं मंजिल से फेंका, लड़की की जीटीबी अस्पताल में मौत

दिल्ली में तौफीक ने नेहा को पांचवीं मंजिल से फेंका, लड़की की जीटीबी अस्पताल में मौत

दिल्ली (Delhi) के ज्योति नगर (Jyoti Nagar) इलाके में नेहा नाम की लड़की को तौफीक (Taufiq) नाम के युवक ने छत के पांचवीं मंजिल से फेंक दिया। घायलावस्था में नेहा को जीटीबी अस्पताल (GTB hospital) में भर्ती कराया गया है। जहां लड़की की मौत हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के ज्योति नगर (Jyoti Nagar) इलाके में नेहा नाम की लड़की को तौफीक (Taufiq) नाम के युवक ने छत के पांचवीं मंजिल से फेंक दिया। घायलावस्था में नेहा को जीटीबी अस्पताल (GTB hospital) में भर्ती कराया गया है। जहां लड़की की मौत हो गई है। लड़की के पिता का आरोप है कि तौफीक (Taufiq) बुर्का पहन कर घर में घुसा था। उसने पिता को भी धक्का दिया। पिता का कहना है कि नेहा तौफीक (Taufiq)  को राखी बांधती थी। करीब तीन साल से परिवार तौफीक को जानता है। नेहा अब तौफीक (Taufiq) से बात नहीं करना चाहती थी। फिर भी वो उसे परेशान करता था।

पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल

परिवार का कहना है कि वह उसे धमकी भी देता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तौफीक (Taufiq)  मुरादाबाद का रहने वाला है। आरोपी फरार है। पुलिस की जांच के बाद इस हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। नेहा के पिता ने कहा कि तौफीक (Taufiq) बुर्का पहनकर आया था। मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे धक्का मारा और फिर नेहा को धक्का दे दिया।

नेहा की बहन ने कहा कि एक महीने से आरोपी तौफीक (Taufiq)  उसकी बहन को शादी के लिए परेशान कर रहा था। मृतका की बहन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि तौफीक (Taufiq)  आया था। हम तीनों बहनें उसे राखी बांधती थीं। नेहा ने कुछ दिन पहले मम्मी को बताया था तौफीक उसे परेशान कर रहा है। नेहा की बहन ने कहा कि एक महीने से तौफीक (Taufiq)  मेरी बहन को परेशान कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था। मेरी बहन ने मना कर दिया। वो ऐसा करेगा हमने सोचा भी नहीं था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...