1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहले की सरकारों में फर्जी डिग्री के आधार पर कर दी जाती थी भर्ती…विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

पहले की सरकारों में फर्जी डिग्री के आधार पर कर दी जाती थी भर्ती…विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी। साथ ही कहा, पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Vidhan Sabha: यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 17865.72 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया है। मूल बजट 2.42 फीसदी, 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव लाए गए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहे। वहीं, विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- Zia-ul-Haq Murder Case : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, बोले-'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी। साथ ही कहा, पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं।

उन्होंने कहा, 69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। पहले की सरकारों में फर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है। साथ ही कहा, प्रदेश में जो एक बेहतर वातावरण बना है। सुरक्षा का, बेहतर कानून व्यवस्था का, दंगामुक्त प्रदेश का, आज उसके लिए देश और दुनिया का हर निवेशक प्रदेश में निवेश करना चाहता है। वर्ष 2012-2017 के बीच में प्रदेश की बेरोजगारी दर 19% से अधिक थी और आज 2.4% है। यह चीजें दिखाती हैं कि सरकार के कदम अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि, विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है।

 

पढ़ें :- टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...